फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों ने युवक का किया ऐसा हाल, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Sun, 28 Jan 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कई साल से युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने युवक को धोखे से खेत में बुला लिया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिनौली इलाके के एक गांव में युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। पता चलने पर लड़की के परिजन प्रेमी युवक को बहाने से खेत में ले गए। 

उसको बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि उसको फांसी लगाकर मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद भी लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। लड़के के परिजन दहशत में है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक का पड़ोस की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो अलग-अलग जाति से है। उनके परिजनों को इसका पता चल गया । लड़की के परिजनों ने युवक को चेतावनी दी थी। 

इस कारण युवक गांव से बाहर जाकर काम करने लगा था। करीब एक सप्ताह पहले युवक अपने घर पर आया । शनिवार को युवक को एक लड़का बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले गया। आरोप है कि वहां लड़की के परिजन पहले से ही मौजूद थे। 
विज्ञापन

Girl Beaten
उन लोगों ने युवक की बंधक बनाकर पिटाई की और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। तलाश करते युवक के परिजन खेत में पहुंचे। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की ।

पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित युवक के परिजन दहशत में है। वे अभी तक बिनौली थाने पर शिकायत करने के लिए नहीं गए है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें