डॉ.बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी पाने वाले 82 शिक्षकों को नोटिस भेज दिया गया है। इनसे सप्ताह भर के अंदर जवाब मांगा गया है। इन्हें तीन नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद इनकी बर्खास्तगी होगी। वहीं शासन को भी इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है।
वर्ष 2004-05 के शैक्षिक सत्र में आगरा यूनिवर्सिटी में बीएड के काफी प्रमाण पत्र मोटी रकम लेकर बांटे गए। इन फर्जी डिग्रियों के सहारे काफी डिग्रीधारक शिक्षक भी बने। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि अलीगढ़ में भी फर्जी डिग्री धारक शिक्षक हैं।
सभी बीईओ से वर्ष 2005 में आगरा यूनिवर्सिटी की बीएड की डिग्री से नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराई गई। यहां भी 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक मिले हैं। अब इन सभी को नोटिस भेज दिया गया है और इनसे जवाब तलब किया गया है।
पढ़ें: हाईकोर्ट में बीटीसी के मामले में 24 को होगी महत्वपूर्ण सुनवाई, जरूर पढ़ें
बीएसए ने बताया कि अभी तक 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षक ही मिले हैं। इन्हें तीन नोटिस भेजे जाएंगे और फिर इनकी बर्खास्तगी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शासन को भी इस बारे में आख्या भेज दी गई है।