गुजरात के सदर नगर में एक पूर्व पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर चाकुओं से गोद दिया। हमले के बाद घायल पति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महिला और उसके भाई के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला का पति तोलाराम सुजलानाई अक्सर अपनी पूर्व पत्नी मीना के घर आया करता था और उसके साथ वक्त बिताया करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह कई बार तो शराब पीकर ही महिला मीना के पास आया करता था।
दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों दो साल पहले अलग हो गए थे और तलाक की कानूनी प्रकिया चल रही थी।
मीना के अलग हो जाने के बाद वह उसे वापस चलने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन मीना उसके साथ नहीं जाना चाहती थी। मीना के मना करने के बाद वह अगले दिन फिर आया और मीना को अपने साथ चलने के दबाव बनाने लगा तो मीना घर व पड़ोस वाले तोलाराम का विरोध किया। इसी बीच तोलाराम का मीना से विवाद हो गया।
मीना का भाई और अन्य शख्स ने तोलाराम के दोनों हाथ पकड़ लिए और फिर मीना ने उसके पेट में कई चाकू मार दिए।