ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी क्वींसलैंड में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक सनकी प्रेमी ने अपनी 17वर्षीय प्रेमिका के साथ ऐसा बर्ताव किया है, जोकि किसी से भी रोंगटे खड़े कर देगा। डेली मेल की खबर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को एक पिंजरेनुमा कंटेनर में तारों से बांध कर बलात्कार किया और उसे मारने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसे इस बर्बर अपराध के लिए 8 साल की सजा सुनाई गई है। तस्वीरों में देखिए यह दर्दनाक कहानी-
विज्ञापन
2 of 6
क्वींसलैंड
कैसे शुरु हुआ मामला?
यह घटना तब हुई जब प्रेमिका निकिता बैडमन ने अपने प्रेमी रॉबर्ट जेम्स गेलीगन से रिश्ता खत्म कर दिया, क्योंकि वह रोज उससे किसी-न-किसी बात पर झगड़ा करता था। रिश्ता खत्म होने से रॉबर्ट गुस्से से आग-बबूला हो गया और वह निकिता से बदले लेने की योजना बनाने लगा। बदले को अंजाम देने के लिए राबर्ट ने निकिता ने अपने घर दक्षिण-पूर्वी क्वीन्सलैंड में दोस्तों के साथ पार्टी के लिए बुलाया। राबर्ट के इरादे से अनजान निकिता पार्टी के निमंत्रण को स्वीकार कर उसके घर चली गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : channel nine
क्या हुआ था उस रात?
पार्टी करने राब्रर्ट के घर पहुंची निकिता पार्टी को एंजॉय कर रही थी। इसी दौरान राबर्ट, निकिता के पास आया और उससे बाते करने लगा। लेकिन, थोड़ी देर बाद दोनों में कहा-सुनी हो गई और राबर्ट ने निकिता के ऊपर हाथ छोड़ दिया। राबर्ट ने निकिता को दीवार में धक्का मारा और दूर से ही उसके सर पर कॉफी का मग फेंक दिया। वहां पर मौजूद दोस्तों ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उन्हें चाकू की नोक पर घर से निकाल दिया। लेकिन,राबर्ट का मन इतने से ही नहीं भरा। निकिता ने उस पल को याद करते हुए बताया कि जैसे ही मेरे साथ हाथापाई शुरू हुई मुझे महसूस हो गया था कि आज मेरी मौत होगी।
4 of 6
क्वींसलैंड
- फोटो : channel nine
'चीख सुनने वाला भी कोई नहीं था'
बदले की आग में पागल हो चुके राबर्ट ने निकिता को बालों से खींच कर घर के पीछे रखे एक पुराने कंटेनर में ले गया और वहां उसे तारों से बांध कर उसके साथ बलात्कार किया। निकिता की चीखें बाहर न निकले इस लिए राबर्ट ने निकिता के अंत:वस्त्रों को उसके मुंह में ठूंस दिया। बलात्कार के बाद राबर्ट ने निकिता को जान से मारने की कोशिश करने लगा। निकिता अंदर ही अंदर चीखे जा रही थी, लेकिन उसकी मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 6
क्वींसलैंड
- फोटो : channel nine
'मेरी किस्मत अच्छी थी तो पुलिस वहां पहुंच गई'
फिल्मी अंदाज में हुई इस पूरी वारदात में आरोपी करीब-करीब पीड़िता को मार चुका था। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस घर के पीछे रखे कंटेनर के पास पहुंच गई। दोनों पुलिसकर्मियों में से एक को लड़की के रोने और चीखने की आवाज आई। दोनों ने तुरंत लड़की को छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जानलेवा तारों को खोलने की कोशिश की और वे बार-बार निकिता से पूछ रहे थे कि वह ठीक है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तारों से बांधे जाने और बेरहमी से पिटाई की वजह से पीड़िता की यह हालत हो गई थी कि उसकी मौत हो सकती थी। लड़की का कहना था कि मेरी किस्मत अच्छी थी जो पुलिसकर्मी ने आवाज सुन ली नहीं तो, आज मैं जावित नहीं होती।
सनकी प्रेमी की शर्मनाक हरकत, रातभर पिंजरे में तारों से बांधकर किया रेप
6 of 6
राबर्ट को इस बर्बर अपराध के लिए 8 साल की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट रोज निकिता को अश्लील संदेश और फोन पर जान से मारने की धमकी दिया करता था। रॉबर्ट, निकिता से इस ब्रेकअप का बदला लेना चाहता था जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया ।