दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। साथ ही दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। आतंकियों को मौके से भागने में मदद के लिए लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया । सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
Two #Armymen killed, 3 injured in #Encounter with militants in #Shopian in Kashmir: Police.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2017
There was info about militants in Shopian, while cordon was being laid,security personnel came under fire: J&K DGP SP Vaid pic.twitter.com/NcpGPMiNQ4
— ANI (@ANI) August 13, 2017
Exchange of fire underway between security forces & terrorists in Awneera village of J&K's Shopian; as per reports 2-3 terrorists trapped
— ANI (@ANI) August 12, 2017
एहतियातन शोपियां और कुलगाम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कुलगाम के ग्रेटबल और कोइमूह में भी कासो चलाया गया। जिले के अवनीरा गांव में शनिवार शाम को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 3 आरआर, 55 आरआर और सीआरपीएफ द्वारा इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार पांच आतंकियों का ग्रुप मौके पर मीटिंग के लिए पहुंचा था। घेरा सख्त होता देख वे दो ग्रुपों में बंट गए। एक ग्रुप में दो तथा दूसरे में तीन आतंकी बंटकर मस्जिद के पास वाले मकान में छिप गए। यहां से वे लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। इस बीच अफवाह फैली कि सुरक्षा बलों ने मस्जिद उड़ा दी है जिससे नागरिक और उत्तेजित हो गए।
बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। आतंकी मस्जिद से सटे मकान में छिपे हैं। जिस मकान में दो आतंकी छिपे थे उससे फायरिंग आनी बंद हो गई। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि या तो आतंकी मारे गए या फिर भाग निकले हैं। दूसरे मकान से लगातार फायरिंग की जा रही है।
ईजी मुनीर खान ने मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और पांच जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
इलाके में घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई किए जाने से मुठभेड़ शुरू हो गई।
जैसे ही आस-पास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने और मुठभेड़ की खबर फैली तो लोगों द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़कर उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए।