देश की राजधानी दिल्ली में एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग के पास मिले सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानिए पूरी खबर
घटना जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन की है। यहां एक बुजुर्ग मेट्रो के सामने कूद गया और अपनी जान दे दी। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में लिखा था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है, इसलिए वह अपनी जान दे रहा है।
पढ़ें:-
जूडो की नेशनल प्लेयर ने जहर खाकर दी जान, पुलिस पर लगाया ये आरोप
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना की वजह से जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर की ओर चलने वाली मेट्रो का परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रही।
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान बनारसी दास (76) के रूप में हुई है। वह सपरिवार आदर्श नगर में रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे यह बुजुर्ग के मेट्रो के सामने कूदने की सूचना मिली।
सीआईएसएफ के जवानों और मेट्रो कर्मियों ने जख्मी बुजुर्ग को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही छलांग लगा दी।
हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक बुजुर्ग ट्रेन के चपेट में आ चुका था। बुजुर्ग का एक पैर कट गया। तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उसने लिखा है कि वह पत्नी से परेशान है, घर में रोज-रोज झगड़े होते हैं, इससे परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं।
वहीं सीआईएसएफ की टीम मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज छान रही है, टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक बुजुर्ग स्टेशन पर अकेला आया था या फिर उसके साथ कोई भी वहां पहुंचा था।