साउथ गोवा के करकोरम टॉउन में एक ईसाई कब्रिस्तान में 100 से ज्यादा कब्रों में तोड़फोड़ की गई है। करकोरम के पुलिस इंस्पेक्टर शिवराम वेनगेंकर के मुताबिक इस घटना को कल रात में अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस जांच में पाया गया कि कई कब्रों में तोड़फोड़ की गई थी। यहां तक कि सीसीटीवी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया था। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं कर पायी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने सुबह 4.30 बजे एक शख्स को कब्रिस्तान से भागते हुए देखा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत से ही गोवा में 9 धार्मिक जगहों पर तनाव के मामले सामने आये हैं। गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पुलिस क़ो पेट्रोलिंग बढ़़ाने का आदेश दिया है।
वहीं भारतीय रिजर्व बटालियन की 2 टुकड़ियों को लोकल पुलिस की मदद के लिए तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस को SIT बनाने के लिए भी कहा गया था लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।