फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती एंबुलेंस से कूदकर भागा 'मुर्दा', डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Tue, 17 Oct 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से युवक का कथित शव लेकर जब एंबुलेंस अस्पताल की ओर रवाना हुई तो रास्ते में 'मुर्दा' उठकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


बीते दिन हुई इस घटना ने सबको चकित कर दिया। एक युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। ट्रेन में लोगों ने उसे मरा समझकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। फिर हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी जिस रेल यात्री को मरा समझकर एंबुलेंस में ले जा रहे थे, वह अचानक एंबुलेंस से कूदकर भाग गया।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट, विरोध करने पर मारी चाकू

यह देखकर रेलवे कर्मी भौचक्के रह गए। यात्री को राज्यरानी एक्सप्रेस से उतारा गया था। इस घटना के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक कहेलिया स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहेलिया स्टेशन मास्टर ने बताया कि सोमवार को राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) करीब चार घंटे लेट थी। दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी शाहजहांपुर पहुंची, तभी किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि कोच बी-1 में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। गाड़ी को तत्काल कहेलिया स्टेशन पर रोका गया। उसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और रेल अधिकारी कहेलिया स्टेशन पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और युवक को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस में लिटाया गया।

ये भी पढ़ें- जहरखुरानों ने महिला से 50 हजार की नगदी व मोबाइल लूटा

लेकिन, एंबुलेंस युवक को लेकर जैसे ही आगे बढ़ा वह उठ कर खड़ा हो गया और चलती एंबुलेंस से कूद गया। जीआरपी और आरपीएफ ने युवक  को खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया कि युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ था और वह बेहोश था। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके रुपये, कपड़े, मोबाइल आदि लूट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें