फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर रेपकांड: 6 साल की मासूम का रेप करके की थी हत्या, मिली सजा-ए-मौत

Thu, 29 Sep 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
मुंबई के पालघर रेपकांड में आरोपी को जिला विशेष न्यायालय ने मौत की सजा सुनाई। यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें पास्को कानून के तहत इतनी कठोर सजा दी गई है। 2014 में हुए रेप में आरोपी ने दोस्त की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका कत्ल कर दिया। जज मृदुला भाटिया ने आरोपी के ऊपर 30 हजार का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही उसे आजीवन कारावास की सजा भी दी गई है।
विज्ञापन


बच्ची रेप की इस घिनौनी हरकत के बाद चीखने लगी तो बच्ची का गला घौंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बर्बरता की सारी हदे तब पार कर दी उसने जब मरी हुई बच्ची का एक बार फिर रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची की लाश को गड्डे में फेंक दिया और ऊपर से घास डाल गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वारदात 24 फरवरी 2014 की है। आरोपी अतुल ने खाने की चीजों का लालच देकर बच्ची को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ एक फार्म में जाकर रेप किया। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वह उसी फार्म में उसने यह दुष्कर्म किया। चौंका देने वाली बात है कि उसने अपने दोस्त का विश्वास तोड़ा और उसी की बच्ची के साथ यह बर्बर अपराध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें