धमकी देने वाले पार्षद (दाएं) और शिकायत कर्ता बिल्डर
- फोटो : MID DAY
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर के कांग्रेस पार्षद ने दावा किया है कि उन्होंने इलाके के कुख्यात गैंगस्टर नरेरश असनदास पहलाजानी उर्फ नरेश चड्डी को कुत्ते की मौत मार दिया है। चड्डी की हत्या का दावा कर पार्षद ने सनसनी फैला दी है।
मिड-डे के अनुसार, पार्षद महोदय ने यह भी दावा किया कि 1990 के भाटीजा ब्रदर्स मर्डर केस के आरोपी विधायक पप्पू कलानी को भी गिरफ्तार कराया है।
गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में नरेश चड्डी का शव का कल्याण स्थित उसके घर में रहस्यमई परिस्थितियों में मिला था। चड्डी की परिवार वालों ने दावा किया था कि उसकी हत्या की गई है जबकि पुलिस ने दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया था। जबकि चड्डी भाजीजा हत्याकांड का गवाह था।
पार्षद की धमकी, तुमको पता है ना चड्डी को कैसे मरवा दिया
police
- फोटो : demo pic
इससे पहले शनिवार को इलाके के बिल्डर दिनेश जवालिरानी ने केंद्रीय पुलिस में पार्षद गोधुमल किशनानी के करीबी भोज शर्मा के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है। बिल्डर ने आरोप लगाया कि भोज ने एक बार नेता जी से मिलने उनके घर आने के लिए कहा जब वह कांग्रेस पार्षद गोधुमल के घर गए तो भोज शर्मा ने उनके साथ गाली गलौज करने लगा और बंदूक निकालकर धमकाने लगा।
भोज शर्मा उनसे सवाल कर रहा था कि उनके बिना पूछे इलाके में रिपेयर शॉप कैसे खोल ली। वहीं पार्षद गोधुल ने पांच लाख रुपए ऐंठने की कोशिश लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।
इसके बाद पार्षद ने 14 जुलाई को उगाही की रकम आधी करते हुए पैसे देने की धमकी भरा फोन फिर से किया तो उन्होंने फोन रिकॉर्ड कर पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पार्षद की धमकी का जो फोन रिकॉर्ड हुआ है उसमें पार्षद गोधुमल ने कहा, तुमको तो पता है ना? नरेश चड्डी को कैसे मरवा दिया जैसे कुत्ते की मौत मरा हो। इतना ही नहीं अपनी पहुंच की धमक बताते हुए उसने कहा कि उसने विधायक कलानी को भी जेल भिजवा दिया।
पुलिस आरोपी पार्षद के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।