फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदलने पर बवाल, मारपीट में एक घायल

Sun, 24 Apr 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वॉट्सऐप
विज्ञापन
वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदले के को लेकर एमबीए छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। दो गुटों में हुई मारपीट से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के पुणे के गेरवड़े कॉलेज का है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कॉलेज के दो गुटों में वॉट्सऐप ग्रुप के सब्जेक्ट लाइन को बदलने को लेकर भिड़ गए और आपस में मारपीट की।

इस घटना में बीबीए का छात्र अक्षय दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र के सा‌थी संकेत सुलंके ने पुलिस को मामले पर शिकायत दी तब जाकर मामला सामने आया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे बोलने पर हुआ बवाल

पुलिस को शिकायत देने वाले छात्र संकेत ने बताया कि उसे कुछ साथी छात्र वॉट्सऐप ग्रुप में उसे जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। तभी आरोपी छात्र ने उसके नाम पर वॉट्सऐप ग्रुप का नाम रख दिया। इस बात का दूसरे छात्र ने विरोध किया इसके बाद दोनों में बहस हो गई।

इसके अगले दिन जब दोनों कॉलेज पहुंचे तो उस बात को लेकर फिर से दोनों बहस हुई जिसके बाद दो गुटों के छात्र आमने सामने आ गए और एक-दूसरे से जमकर मारपीट की।

दूसरे गुट के चार छात्रों ने दिनकर पर डंडे और किसी हथ‌ियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा है कि मामले में पांच आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें