महाराष्ट्र में एक कंपनी को करोड़ो का चूना लगाने के आरोप में सलाखों के पीछे कैद व्रुशाली बमाने ने पुलिस को बताया कि उसने कैसे और कहां पैसे खर्च किए।
विज्ञापन
व्रुशाली ने पुलिस को बताया कि बीते साल यानी 2015 में 28 नवंबर के दिन उसके बेटे का चौथा जन्मदिन था। इस मौके पर उसने बड़ी पार्टी दी थी। पार्टी हेराफेरी वाली रकम से ही दी गई थी, जिसमें 13 लाख रुपए खर्च हो गए थे।
व्रुशाली ने बेटे के जन्मदिन की पार्टी डोंबिवली स्थित एक प्रीमियम वातानुकूलित बेंक्वेट हॉल में दी थी। अनाप-शनाप पैसा खर्च कर दी गई उस पार्टी की एक तस्वीर पुलिस ने भी बरामद की है।
विज्ञापन
मिडडे की खबर के मुताबिक मामले की जांच में लगी टीम ने यह भी पाया कि बमाने की नजर कंपनी मालिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर थी। इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होती, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बमाने के पति संदीप बॉडी बिल्डर हैं, उन्हें भी बमाने की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
12वीं पास लड़की ने 18 हजार की नौकरी में बनाए 16 करोड़, पर कैसे?
- फोटो : mid-day.com
चेहरा जितना खूबसूरत है, दिमाग उतना ही शातिर। यह तस्वीर 30 वर्षीय व्रुशाली बमाने की है। गबन के मामले में सलाखों के पीछे कैद व्रुशाली की करतूतों से जुड़े जो साक्ष्य पुलिस को मिल रहे हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं।
मुंबई पुलिस की मानें तो व्रुशाली ने महज बारहवीं तक की पढ़ाई की है। उसने अकाउंटिंग में भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली, फिर भी सात साल तक एक कंपनी में बतौर असिस्टेंट अकाउंटेंट काम करती रही।
पुलिस के मुताबिक, व्रुशाली पर आरोप है कि उसने 2013 में महालक्ष्मी रोप वर्क्स में काम करते हुए करीब 16 करोड़ 32 लाख रुपए का गबन किया। उसने गबन के पैसों को परिवारवालों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।
गबन के पैसों से खरीदी लकी नंबर 3777 की कई कारें
Cheating accountant spent Rs 13 lakh on son's birthday party
- फोटो : mid-day.com
व्रुशाली ने गबन के पैसों से महाराष्ट्र में कई जगह प्रापर्टी भी खरीदी। छत पर स्वीमिंग पूल वाला बंगला भी उसकी जायदाद में शामिल है।
व्रुशाली ने गबन के पैसों से जुटाई संपत्ति से सतारा के कराड में डबल स्टोरी बंगला, डोंबिवली में करीब ढाई करोड़ के 5 फ्लैट, 22 लाख रुपए की हुंडई इलैंट्रा कार, करीब 15 लाख की इनोवा कार, 8 लाख की मारुति स्विफ्ट और साढ़े 16 लाख की महिंद्रा एक्सयूवी कार खरीदी।
व्रुशाली ने उन पैसों से घरवालों को देशभर में घुमाया, हेलीकॉप्टर से यात्राएं कराईं। उसने सभी कारों के लिए अलग-अलग आरटीओ से एक ही नंबर (3777) हासिल किया। पुलिस की मानें तो व्रुशाली इस नंबर को लकी मानती है।
तलाशी में घर से मिला लाखों का सोना और महंगी घड़ियां
- फोटो : mid-day.com
तलाशी अभियान में व्रुशाली के घर से 18 लाख की कीमत का सोना और महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। बमाने के 8 बैंक खातों का भी पता चला, लेकिन उनमें बहुत ज्यादा कैश नहीं था।
व्रुशाली के गबन से जुड़े खुलासों ने उसकी जमानत की राह और मुश्किल कर दी है। पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि इस मामले से जुड़े और पहलू जल्द ही उजागर होंगे।
पुलिस ने व्रुशाली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 408 के तहत (आपराधिक विश्वास हनन) मामला दर्ज किया है।