फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान केस: सीबीआई ने कोर्ट से कहा यह हत्या नहीं सुसाइड है

Tue, 02 Aug 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ज‌िया खान की फाइल फोटो
विज्ञापन
अभिनेत्री जिया खान केस में नया मोड़ आता दिख रहा है। हत्या के आरोपों को जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को बाम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उनकी टीम ने इस केस की हर तरह से पड़ताल कर चुकी है। जांच में पाया गया है कि जिया खान की हत्या नहीं हुई बल्कि उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


सीबीआई के अध‌‌िकारी ने इसके पक्ष में दलील देते कोर्ट को बताया कि इस केस में आरोपी सूरज पंचोली को बचाने के लिए उनके पास कोई कारण नहीं है।

इस पर दो जजों की बेंच ने कहा कि जिया खान की मां राबिया खान की ओर से दायर की गई याचिका की सुनवाई के बाद इस केस में फैसला लिया जाएगा। जिया खान की मां ने एक याचिका दायर कर केस को सीबीआई की जगह एसआईटी को सौंपने की गुहार लगाई थी।

राबिया खान ने अदालत को बताया था कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 23 अगस्त का समय तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे की ऊंचाई से नहीं साबित होती आत्महत्या

सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर कहा है कि फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। जबकि याचिका में राबिया खान का तर्क है कि फर्श से फंखे की जो ऊंचाई है उससे आत्महत्या का मामला साबित नहीं होता। इस अलावा जिया के कमरे की खिड़की खुली ‌थी जिससे यह माना जा रहा है कि कोई खिड़की के जरिए जिया खान के कमरे में घुसा था।

हालांकि इस थ्योरी को नकारते हुए सीबीआई ने दलील दी है कि उसके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है कि जिससे कहा जा सके कि कोई खिड़की से अंदर घुसा था। जिया के गले में जो निशान था वह दुपट्टा के कसने का भी हो सकता है। जिया का शव दुपट्टे के फंदे पर ही लटका मिला था।

सीबीआई ने बताया कि हत्या के दिन सूरज अपने जिन दोस्तों से मिला उनके बयान भी दर्ज किए गए। यहां कि उनके घर के नौकर से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला।

गौरतलब है कि 2013 में जिया खान के घर में उसका शव लटका मिला था। मामले में जिया के ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। वहीं 2015 में जिया खान की मां ने सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें