फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब की चरस जब्त, नेपाल से भेजी जा रही थी भारत

Thu, 17 Mar 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनौली (महाराजगंज)

सार

  • नेपाल पुलिस ने नाकाम की बड़ी चरस तस्करी
  • 100 किलोग्राम चरस जब्त, दो आरोपी गिरफ्तर 
  • एक अरब बताई जा रही है चरस की कीमत
  • सोनौली के रास्ते बनाया गया था तस्करी का प्लान
विज्ञापन
एक अरब की चरस जब्त - फोटो : demo by gettyimages
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवाओं को नशे के दलदल में झोंकने के लिए नेपाल से भेजी गई 100 किलो चरस पकड़ी गई। जब्त की गई इतनी चरस की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब एक अरब रुपए बताई जा रही है। नेपाल पुलिस ने यहां के मकवानपुर में तस्करों को दबोच लिया और गाड़ी में भरकर भेजी जा रही चरस को जब्त कर लिया। चरस तस्करी के आरोप में दो आरोपी भी दबोचे गए हैं। चौकाने वाली बात ये है कि गाड़ी चालक के अलावा तस्करी का दूसरा आरोपी पेशे से नेपाल स्थित एक स्कूल का प्रबंधक है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चरस की खेप से लदी गाड़ी नेपाल के मकवानपुर से यूपी के महाराजगंज के सोनौली से सटी सीमा को पार कर पाती, इससे पहले ही तस्करी को विफल कर दिया गया। 

नेपाल पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी चरस की एक बड़ी खेप मकवानपुर से सोनौली भेजी जानी है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध इलाके में मोर्चा संभाल लिया। तभी बीरता इलाके में पुलिस को संदिग्ध जीप दिखी, पुलिस ने गाड़ी रोककर तलाशी ली तो होश फाक्ता हो गए। इतनी भारी मात्रा में चरस मिलने का पुलिस को भी अंदाजा नहीं था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जीप के ऊपरी हिस्से में अलग से बने केविटी में 100 पैकेटों में छिपाकर चरस को रखा गया था।
विज्ञापन

'10 वर्षों से कर रहा था चरस की तस्करी'

तस्करी के आरोप में दो दबोचे गए - फोटो : demo
मौके से ही पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करी को अंजाम देने वाले आरोपी ड्राईवर ने अपना नाम दिल बहादुर बताया। आरोपी ने ये भी बताया कि सोनौली सीमा तक चरस पहुंचाने के लिए उसे 45 हजार रुपए देने का वादा किया गया थी। ड्राईवर से पूछताछ में पता चला कि तस्करी का मास्टर माइंड कोई और नहीं, नेपाल के एक स्कूल का एक प्रबंधक है। 

पुलिस के मुताबिक मकवानपुर के मनहारी बाजार स्थित यूनिवर्सल बोर्डिंग स्कूल के प्रबंधक शरण कुमार ने ही चरस की खेप भारत के लिए रवाना की थी। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की मानें तो पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि बीते 10 वर्षों से चरस तस्करी में लिप्त था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें