फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 की मौत समेत कई घायल

Fri, 14 Oct 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को एक यात्री बस खाई में गिर गई। यह बस रतलाम से मंदसौर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य करते हुए लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। मौके से अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वहां अब तक 15 लोगों की मौत हुई है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रतलाम से मंदसौर जा रही बस में 40 यात्री सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ है। सूत्रों के अनुसार हादसे की वजह बस की सामान्य से तेज गति होना है, जिसकी वजह से ड्राइवर बस को संभाल नहीं पाया और बस खाई में लुढ़कते हुए पानी में जा गिरी।
विज्ञापन

खदान में गिरते समय बस ने मारी थी 4 से 5 पल्टियां

road rage
घटना स्थल पर पहुंच बचाव दल रस्सी बांधकर जेसीबी की मदद से बस को निकालने की कोशिश कर रहा है। साथ ही शवों को निकालने की कोशिश भी जारी है, वहीं घायलों को रतलाम के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस एक प्राइवेट कंपनी की बताई जा रही है जिसका नाम ममता बस सर्विस है।

आरोपी ड्राइवर को बस में मौजूद लोगों ने गति धीरे करने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। मनमानी का अंजाम हुआ कि बस खदान में गिरने पर मजबूर हो गई और 4 से 5 पल्टियां खाकर पानी में समा गई। इस बीच लोगों के अंदर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है और वह इसका विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें