फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 Oct 2017 03:49 PM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में सोमवार देर रात को बसपा नेता राजेश यादव की अज्ञात हमालवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजेश रात को अपने दोस्त से मिलने गये थे। इस दौरान मौका देखकर हमलावर ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना ताराचंद हॉस्टल की है। बताया जा रहा है कि राजेश यहां अपने दोस्त डॉक्टर मुकुल के साथ किसी से मिलने हॉस्टल आये थे।
विज्ञापन


देर रात करीब 2.30 बजे नेता राजेश और किसी व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सामने वाले हमलावर ने उनपर गोलियां चला दी। एक गोली राजेश के पेट में जाकर लग गई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोस्त डॉक्टर मुकुल गंभीर हालत में राज नर्सिंग होम लेकर जाने लगे।

यहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। फिलहाल हमलावर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस के अनुसार बसपा नेता की गाड़ी में कुछ खोखे मिले हैं। गाड़ी में पीछे से ईंट पत्थर भी मारे गए। आपको बता दें कि राजेश मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। बाद में राजनीति की तरफ झुकाव हुआ। फिर जिला पंचायत सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें