केरल में चुनाव ड्यूटी पर गए बीएसएफ के एक जवान अपनें इंचार्ज दरोगा को गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों जवान 16 मई को होने वाले चुनावों में अन्य साथियों के साथ केरल पहुंचे थे।
बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, गुरुवार को दोनों में छुट्टी को लेकर बहस हुई तो सिपाही ने अपनी सर्विस राइफल से दरोगा के सीने में छह गोलियां उतार दीं। घायल दरोगा मदद की गुहार लगाते हुए कैंप से बाहर निकला तो अन्य साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने रास्तेे में दम तोड़ दिया।
हत्या किए गए दरोगा का नाम राम गोपाल मीणा बताया जा रहा है जो राजस्थान का रहने वाला था। वहीं गोली मारने वाले सिपाही का नाम उमेश प्रसाद बताया जा रहा है।
घटना करीब साढ़े ग्यारह बजे रात की है। केरल के कोझिकोडे जिले कोट्टकल में चुनाव ड्यूटी में गए कई जवान यहां एक इस्लामिक स्कूल में ठहरे हुए थे।