फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, शरीर पर मिले डेढ़ दर्जन चोटों के निशान

Fri, 10 Mar 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीएससी छात्रा का गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या के बाद शव को पड़ोसी के निर्माणधीन भवन के बेसमेंट में ले गए और वहां छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़िता के शरीर पर डेढ़ दर्जन चोटों के निशान मिले हैं, जिसमें हाथ, पैर, कमर के साथ नाजुक अंगों में भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया होगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी होने पर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया। सीओ के हस्तक्षेप पर करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा निधि उर्फ रानी (19) सराफा कारोबारी ओमप्रकाश उर्फ बबलू सोनी की बड़ी बेटी थी। वह निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में वह और दोनों बेटियां सो रही थीं। रात करीब दो बजे नींद खुली तो निधि नहीं दिखी। सुबह बेटी की मौत का पता चला।
विज्ञापन


पिता ने आशंका जताई की बेटी को हत्यारोपियों ने किसी बहाने छत पर बुलाया होगा। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर चाकू से हाथ की नस काटी और मार डाला। इसके बाद सुबूत न मिले इसके लिए भूतल पर लाकर शव फेंक दिया। शरीर पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पड़ोसी उमेश पर हत्या का संदेह जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें