फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गोवा में ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी सामान लेकर फरार

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 20 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोवा में 48 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया है। महिला उस वक्त गोवा बीच की ओर जा रही थी। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।



पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला का सामान लेकर फरार हो गया। पणजी से 100 किमी की दूरी पर स्थित सुबह 4 बजे कानाकोना टाउन में ये घटना हुई। 


पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रभुदेसाइ ने बताया, "महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि जब वह बीच पर जाने के लिए कानाकोना रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, तो एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन सड़क किनारे ले गया और उसके साथ रेप किया।" 


ट्रेन न आने पर जब महिला वापस जा रही थी तो आरोपी ने उसे अकेला देख लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने जब महिला को अकेले देखा तो वह उसे खेतों में ले गया। खेतों के पास टेलिकॉम कंपनी का एक ऑफिस भी है। उसने महिला की आंखों पर हमला किया जिससे उसे कुछ मिनट तक दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया।"


इसके बाद आरोपी महिला के तीन बैग लेकर भाग गया। आरोपी की तलाश अभी की जा रही है। महिला बीते 10 साल से गोवा घूमने आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next