आगरा में आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में सोमवार रात दूल्हे की सुहाग सेज पर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हाल में रुद्र प्रयाग की एक युवती से शादी हुई थी।
आरोप उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी पत्नी तारा पर है। उसने उन्हें दूध में जहर दे दिया। इससे पूर्व पहली पत्नी दीप्ति से उनके विकलांग बेटे भारत (16) को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। निर्मल को मौत की नींद सुलाने के बाद वह लाखों के जेवरात, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। भारत के होश में आने पर घटना का पता चला।
मूलरूप से गांव सहारा, मिढ़ाकुर निवासी निर्मल सिंह दिल्ली की साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। तारा से उनकी शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। वे उसे बिचौलिए के माध्यम से देहरादून से 22 मई को लेकर आए थे। उनके परिवार को यह भी नहीं मालूम कि उसका मायका रुद्रप्रयाग में किस जगह पर है?