फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लड़की के साथ घूम रहा था बॉयफ्रेंड, लड़की ने ऐसे चखाया मजा

Sun, 01 Oct 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दो दिन से उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की के साथ घूम रहा था। लेकिन एक शाम प्रेमिका को इसकी भनक लग गई। फिर जो हुआ वो सभी देखते रह गए।
विज्ञापन


मामला इंदौर का है, यहां गुरुवार रात एक युवती ने पुलिस एसआई के घर जाकर जमकर हंगामा मचाया। दरअसल, युवती का एसआई के बेटे के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दो दिनों से वह किसी दूसरी लड़की को लेकर घूम रहा था, गुरुवार रात प्रेमिका को इस बात की भनक लग गई।
विज्ञापन

घर से खींचकर बाहर निकाला

गुस्से में आग बबूला युवती एसआई के घर जा पहुंची। थाना परिसर में ही बने सरकारी क्वार्टर में रहने वाले एसआई के घर के सामने उसने जमकर उत्पात मचाया और उसके बेटे को खींचकर बाहर ले लाई। विवाद बढ़ते हुए थाने तक पहुंच गया।

काफी देर तक दोनों कॉलोनी में ही विवाद करते रहे। परिजन ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। युवती प्रेमी को पकड़कर थाने तक ले आई। कुछ समय बाद उसके परिजन भी पहुंच गए। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को समझाकर मामला रफादफा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें