फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! अंगूठी, ब्रेसलेट लूटने के लिए युवती का पूरा हाथ ही काट डाला

Sun, 01 Oct 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने सोने के जेवरात के लिए कुल्हाड़ी से युवती का हाथ ही काटकर अगल कर दिया ताकि वो लूट की घटना को अंजाम दे सके।
विज्ञापन


हमले के बाद लहूलूहान हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो अब खतरे से बाहर है। मगर अब उसका हाथ किसी सर्जरी के माध्यम से भी नहीं जोड़ा जा सकता।

क्या हुआ था उस दिन?

रूस की सड़कों में एक ग्लैमरस युवती अपने रास्ते जा रही थी। आकर्षक ड्रेस के साथ-साथ उसके हाथों में पहनी हुई सोने की घड़ी, ब्रेसलेट और अंगूठी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी।

उसी दौरान बगल से गुजरने वाले पेशे से बढ़ई आरोपी ने अपने टूल बॉक्स से कुल्हाड़ी निकाल कर युवती का पूरा हाथ ही काट लिया। हमले के तुरंत बाद जब उसे गहनों के नकली होने का अंदाजा हुआ तो झूंझलाहट में उसने कटे हुए हाथ को भी 3 और टुकड़ों में काट डाला।

'बिना विरोध गहने दे देती'

हमले के बाद जब अब युवती को पता लगा कि उसका हाथ कभी नहीं जुड़ पाएगा, ऐसे में वो बेहद मायूस हो चुकी है। हमले के बारे में बात करते हुए कहती है कि ये सब इतनी जल्दी में हुआ कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया।

आगे बात करते हुए पीड़िता कहती है कि अगर वो हमलावर सिर्फ हाथों में कुल्हाड़ी लिए मुझसे मेरे गहने मांगता तो भी मैं समर्पण करते हुए अपनी सोने की घड़ी, अंगूठी और ब्रेसलेट तीनों दे देती।
विज्ञापन

संपन्न परिवार से आता है हमलावर

पुलिस के मुताबिक सिरफिरे हमलावर का कोई पिछला क्राइम रिकॉर्ड नहीं है, साथ ही वो एक सभ्य परिवार से संबंध रखता है। तीन मंजिला इमारत के मालिक इस हमलावर की जब दिमागी जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

जांच में पता लगा कि आरोपी कंपोस मेंटिस नामक एक दिमागी बीमारी से ग्रसित है। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में थोड़ी कम सख्त रूख अपनाते हुए आरोपी को केवल 7 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें