एक ब्वॉयफ्रेंड ने मंदिर जाने के बहाने गर्लफ्रेंड को कार में सूनसान जगह ले जाने का प्लान बनाया। वहां शानदार फोटोग्राफी करने की बात कह युवती के कपड़ों के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो क्लिक कर ली। फोटो न सिर्फ लड़की के भाई को सेंड की बल्कि दूसरे Whatsapp ग्रुप्स में भी वायरल कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है।
डीडी नगर थाने इलाके का ये आरोपी लोकेश जैन रिश्तेदारी में परिचय के बहाने पीड़िता के घर आने-जाने लगा। वो अकसर उन्हें कार में लेकर मंदिर वगैरह जाता है। इसी दौरान उसने पीड़िता के साथ प्यार करने का बात कह उसे झांसे में ले लिया। रविवार को वो उसे मंदिर ले जाने के बहाने नया रायपुर स्थित मुक्तांगन घुमाने ले गया। अपनी सारी हसरतों को पूरा कर फोटो वायरल कर दी।
फोटो देख परिजनों का माथा ठनक गया। उन्होंने पीड़िता से जब फोटो के बारे में पूछा तो उसने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर डीडी नगर थाने पहुंचे और वहां आरोपी के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।