फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता को खुश करने के लिए लड़के को निर्वस्त्र घुमाया

Fri, 17 Jun 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखे से जूझ रहे कर्नाटक के एक गांव में बारिश के लिए एक अजीब परंपरा देखने को मिली है। गांव के लोगों ने बारिश के देवता को खुश करने के लिए एक किशोर को निर्वस्‍त्र अवस्‍था में पूरे गांव में घुमाया। लड़के को निर्वस्‍त्र घुमाने का यह वीडियो सोशल मीडिया में आ गया है और वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, यह घटना कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले के पंडराहाली की है। तस्वीर में दिख रहे लोग एक विशेष अनुष्ठान के तहत लड़को को निर्वस्‍त्र घुमा रहे हैं।

विडियो में जैसा दिख रहा है, पूजा करने के दौरान गांव वाले निर्वस्‍त्र लड़के के ऊपर धार लगाकर पानी उड़ेल रहे हैं। वीडियो में एक महिला निर्वस्‍त्र लड़के की पूजा करते भी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल बजाकर मूर्ति के साथ नंगा घुमाया

लड़के ऊपर पानी डालने और पूजा करने के बाद ग्रामीश लड़के को एक मूर्ति देते हैं। फिर ढोल-मजीरों के साथ जयकारे लगाते हुए उसे पूरे गांव में घुमाते हैं।

इसके बाद लड़के को पहनने के लिए नए वस्‍त्र देते हैं। ग्रामीण इतना सब करते हैं बारिश के देवता को खुश करने के लिए। गांव वालों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस अनुष्ठान के लिए किसी मासूम लड़के का चुनाव किया जाता है।

हालांकि लड़के को निर्वस्‍त्र घुमाने के मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी और न ही किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें