फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस: BJP नेता ने पीड़िता पर उठाए सवाल, रात को बाहर क्यों निकली?

Tue, 08 Aug 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: विजय जैन
विज्ञापन
regarding women crime
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पुत्र कांड में घिरने के बाद अपनी किलेबंदी तेज कर ही दी है। उधर, एक भाजपा नेता ने पीड़िता को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


एनडीटीवी वेबसाइट पर चल रही खबर के मुताबिक हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने सवाल उठाया कि वह महिला इतनी रात को बाहर क्यों घूम रही थी? मां-बाप को अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें रात को अकेले बाहर घूमने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। बच्चे समय से घर आएं, उनका रात को बाहर रहने का क्या मतलब?

हालांकि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि क़ानून नियम के मुताबिक कार्य करेगा। पूरे मामले में पार्टी और सुभाष बराला का कोई रोल नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पीड़िता हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी है। जिसने शनिवार को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला केबेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ शराब पीकर पीछा करने और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें