फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, बेटे ने बताया आंखों देखा हाल

Sun, 22 Oct 2017 11:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
बलराम ‌किशोर श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई, जब परिजनों ने बाहर आकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए किसने की बीजेपी नेता की हत्या...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। तिकुनियां के मंझरा पूरब गांव  के रहने वाले बीजेपी के बूथ अध्यक्ष 55 वर्षीय बलराम किशोर श्रीवास्तव की शनिवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले थे। उधर मृतक के बेटे और परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। 

पढ़ें:- बहन के मोबाइल में प्रेमी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन खौल गया खून, और फिर...

हालांकि मृतक के बड़े भाई और पूर्व प्रधान राधेश्याम की सरकारी स्कूल पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फायर एंजरी बताया गया है। 
विज्ञापन


गांव मझरापूरब निवासी जिला महिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राघवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भैया दूज होने के कारण पिता बलराम किशोर श्रीवास्तव समेत परिवार के सभी लोगों ने शाम को कलम पूजन किया। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद खाना खाने के बाद लेट गए, जबकि पिता घर के बाहर निकले और इधर-उधर देखकर जब घर लौट रहे थे। इसी बीच दो अज्ञात बदमाश हाथ में तमंचा लेकर पिता के पास से गुजरे। पिता के टोकने पर दादा कहकर चले गए। 

उस समय तो पिता घर के अंदर चले आए, लेकिन दोबारा शाम करीब नौ बजे फिर लघुशंका करने बाहर निकले तो पहले से खड़े दो बदमाशों ने पिता के सीने में गोली मार दी और भाग निकले। गोली चलने की आवाज पर परिवार के लोग बाहर आए तो देखा पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े तड़प रहे हैं। 

पढ़ें:- अवैध संबंधों में रोड़ा था, पत्नी और प्रेमी ने किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

बताते हैं कि गोली सीने को पार कर गई थी। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उन्हें आनन-फानन में लखीमपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया है। 

उधर बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या होने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी, जिला पालक श्याम जी पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्रा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोरचरी पहुंचे। 

निघासन सीओ  सविरत्न गौतम ने बताया कि घर वाले मृतक व्यक्ति की किसी से कोई रंजिश नहीं होने की बात कह रहे हैं। बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्कूल की जमीन की रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की। अभी तक यह बात साफ नहीं हो सकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें