अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्य नौकरी का झांसा देकर लड़कियों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पकड़ा तो आगे पढ़िए क्या हुआ।
पकड़े जाने के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार को जेल भेज दिया गया, जबकि गिरोह से मुक्त कराई गईं छह युवतियों को सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद नेपाल की माइती संस्था के माध्यम से उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
इधर, पुलिस आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर उनके साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने मानव तस्करी का भंडाफोड़ कर नेपाल के सिंधुपाल्चोक जिले की छह युवतियों को छुड़ाया था।