गुजरात में शराबबंदी के बावजूद यहां धड़ले से शराब सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दमन में की गई छापेमारी में करीब 2.5 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई है।
इस शराब की तस्करी का आरोप गुजरात के व्यापारी रमेश पटेल पर लगा है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से गुजरात में शराब की सप्लाई करवा रहा है, जबकि यहां पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है। साथ ही पिछले तीन सालों में रमेश पटेल के जुड़े खातों में 200 करोड़ से ज्यादा की लेन-देन की गई है।
ED unearthed illegal warehouse of liquor mafia in Daman,recovered liquor worth over Rs 2.5 crore, many luxury cars also seized
— ANI (@ANI_news) May 10, 2017