फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, बेड टूटने से ढाई महीने की बच्ची की मौत

Sat, 25 Mar 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
सूरत स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
सूरत के लिम्बायेट हेल्थ सेंटर में गुरुवार(23 मार्च) को झूले से गिरने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे की मां वंदना विजय वर्मा मंगलवार(21 मार्च) को परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने स्वास्थ्य केंद्र आई थी। रात में वो लोहे की बेड पर अपनी ढ़ाई महीने की बेटी के साथ सो गई थी। सुबह उसने कपड़े को बेड के कोनों से बांधकर एक झूला बनाया और बच्ची को उसपर सुला दिया।

वंदना जमीन पर बैठ गई और कपड़े के झूले को हिलाने लगी जिससे बच्ची सो जाए। बेड के बोल्ट ढीले हो गए थे बोल्ट निकल गए और बेड टूट गया। बेड टूटने से बच्ची नीचे गिर गई जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष नाईक ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है। हम इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र की नर्स सोनल क्रिस्टी और डॉ तनुलता पावागढ़ी को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें