क्या आपके अंतर्वस्त्र आपको नौकरी से निकालने की वजह हो सकते हैं। आप कहेंगे नहीं लेकिन लंदन में ऐसा हुआ है। यहां एक लड़की को नौकरी से सिर्फ इसीलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने ब्रा नहीं पहनी थीं।
नौकरी से निकाली गई केट हन्नाह का दावा है कि उसे ब्रा नहीं पहनने के कारण नौकरी से निकाला गया। इस बारे में उसने अपनी फेसबुक पर पोस्ट भी लिखा। केट ने पोस्ट के साथ ग्रे क्रू नेक वाली टीशर्ट की फोटो भी अपलोड की जिस पर उसके बॉस ने आपत्ति जताई थी।
फिलहाल, उसका पोस्ट वायरल हो रहा है। काफी लोग उसके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही उसे नौकरी से निकाले जाने पर दुःख भी जता रहे हैं।
केट ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, वह एक टीशर्ट पहन कर गई थीं जिस पर उसके बॉस के भाई ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।