एक किसान को खाते से रुपये न देने की शिकायत पर नवाबगंज के भाजपा विधायक केसर सिंह ने अपने साथियों के साथ दलेलनगर ग्रामीण बैंक में घुसकर न सिर्फ बैंक प्रबंधक को पीटा बल्कि घसीटकर अपनी गाड़ी में एक अज्ञात स्थान पर ले गए।
एक घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद यह लिखवाकर छोड़ा कि किसान को तत्काल भुगतान करेंगे। अपने रीजनल मैनेजर और साथी बैंक वालों के साथ इस आशय की तहरीर लिए बैंक प्रबंधक को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि कोतवाल थाने से खिसक गए थे।