फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मंडप में युवक करना चाहता था दो शादी, सोशल मीडिया ने फेरा पानी

Sun, 03 Sep 2017 05:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक तरफ तो लोग एक शादी करने में ही हिचकिचा जाते हैं लेकिन यहां तो एक शख्स ने दो शादी एक साथ करने की जहमत उठाई है। इस युवक ने अपनी शादी के कार्ड भी छपवा लिये हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिए।
विज्ञापन


पढ़ें: यहां रिश्तों को दरकिनार करते हुए भाई-बहन कर रहे हैं शादी, पढ़िए प्रेम की अनोखी दास्तां

वहीं, इस दो शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को लगी और युवक के दो शादी एक साथ करने के सपने पर पानी फिर गया। दरअसल, विरुधुनगर जिले के एम विल्लाइपुरम के रहने वाले 31 वर्षीय राममूर्ति अपनी बहन के साथ रहते हैं और अपनी ही बहन की बेटी रेणुकादेवी से ब्याह रचाना चाहते हैं।

लेकिन इस शख्स का सपना था कि वे दो शादी एक साथ ही करे। ऐसे में राममूर्ति की दूसरी बहन अमुधावली भी अपनी बेटी गायत्री की शादी राममूर्ति से करवाने को तैयार हो गई। बता दें कि 4 सितंबर को राममूर्ति की शादी होनी है।
विज्ञापन


वहीं, कार्ड पर राममूर्ति के साथ रेणुकादेवी और गायत्री दोनों का ही नाम छपवा लिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस बात की खबर पुलिस तक पहुंच गई। इस बात की जानकारी मिलने पर विरुधुनगर के जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी पी राजम ने दोनों लड़कियों के मां-बाप को तलब किया।

जिसके बाद दोनों युवतियों के मां-बाप ने शादी के लिए राजी होने की वजह बताई। दोनों ही अभिभावकों ने बताया कि वे जल्द से जल्द अपनी बेटी के हाथ पीले करना चाहते थे। उन्होंने आगे एक और वजह बताई कि राममूर्ति की कुंडली में दो शादियों का संजोग है।

पढ़ें: पत्नी के 72 टुकड़े करने वाले इंजीनियर पर अाया फैसला,जानिए क्या हुआ था उस रात

लेकिन इन सब बातों के बीच गायत्री इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। गायत्री का कहना था कि ऐसा करने से राममूर्ति को जेल हो सकती है। आखिरकार, अधिकारियों के फैसले के बाद राममूर्ति की शादी रेणुकादेवी से तय की गई है। राममूर्ति की शादी पुलिस और कुछ अन्य अधिकारियों की निगरानी में सोमवार 4 सितंबर को होगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें