उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक साधु ने ऐसा हाई ड्रामा किया कि मौक पर मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। साधु सुबह अवध एक्सप्रेस की बोगी की छत पर चढ़ गया। वह बार-बार ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन छूने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि, बाद में लाइन बंद करवाकर उसे उतारा गया। वह काफी दहशत में था और बार-बार कह रहा था कि गांव के लोग उसे मार देंगे। जीआरपी ने कार्रवाई कर उसे अलीगढ़ भेज दिया।
घटना सुबह करीब 6:53 बजे की है। गोरखपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस फिरोजाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची थी। करीब 7:30 बजे करीब एक साधु पैंट्रीकार बोगी के पास पहुंचा। वह ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़ गया। उसे बोगी की छत पर देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं जीआरपी-आरपीएफ के दस्ते भी पहुंचे।