फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को सिखाया सबक, मुंह काला कर पीटा, बाल काटे

Sat, 25 Mar 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी प्रेमिका के कमरे पर पहुंचे पति को महिला ने कड़ा सबक सिखाया। रिश्तेदारों के साथ पिटाई कर उसका मुंह काला कर दिया और पुलिस में भी केस करवा दिया। मामला हिमाचल के जिला कुल्‍लू का है।
विज्ञापन


यहां पार्वती और ब्यास नदी के संगम पर स्थित भुंतर में एक शदीशुदा अधेड़ को तलाक शुदा महिला के साथ अवैध संबंध रखने पर उसकी पत्नी, बच्चों और अन्य रिश्‍तेदरों ने मिलकर उसकी खूब धुनाई की। उसकी गर्लफ्रेंड के सिर के बाल तक काट दिए।

सा‌थ ही पुलिस में भी केस करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 50 साल के इस व्यक्ति के एक तलाकशुदा महिला के साथ विवाहेतर संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मान रहा था पति, प्रेमिका के बाल तक काटे

उसने घर छोड़कर महिला के साथ किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया। इसकी भनक उसकी पत्नी को लगी तो पत्नी ने उसे समझाबुझाकर घर चलने को कहा। लेकिन उसने पत्नी के साथ जाने से मना कर दिया।

शुक्रवार को उसकी पत्नी अपने बेटे और बेटियों तथा अन्य रिश्तेदारों को लेकर उसके किराए के कमरे में आ धमकी। सबने मिलकर दोनों की खूब पिटाई की। महिला के सिर के बाल तक काट दिए। इतना ही नहीं दोनों को जलील करने के लिए उनके मुंह पर कालिख पोत दी।

बाद में कुछ घंटों के लिए दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह से बाहर निकल कर पीड़ित महिला ने भुंतर थाना पहुंच कर पुलिस को सारी घटके बारे में बताकर केस दर्ज कराया है।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें