फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन कॉल बन गई काल, बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Jun 2017 03:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते मुडिय़ा रामकिसन गांव निवासी बीए के छात्र रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव के दो लोगों पर परिवार ने होली पर हुए विवाद को लेकर हत्या का शक जाहिर किया है। 
विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के मुडिय़ा रामकिसन गांव निवासी झम्मन लाल खेती करते है। उनके तीन बेटे देवेंद्र, रामप्रकाश (२२) और हेमंत है। मझला बेटा रामप्रकाश भोजीपुरा के एक कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे राम प्रकाश के मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। परिवारीजन खाना खाकर सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह रामप्रकाश का शव मकान से सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में लूहलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनपटरी पर गोली लगने का निशान मिला, वहीं कांधे के पास ३१५ बोर का तमंचा पड़ा हुआ था। खेत पर शौच करने आई एक महिला से सूचना मिलने पर परिवारीजन पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी निशांक शर्मा, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बड़े भाई देवेंद्र ने होली पर गांव के दो युवकों से हुए मारपीट के विवाद में हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन


उसका कहना है कि रात में इन्हीं दोनों युवकों के साथ उसे देखा गया और एक की कॉल भी आई थी। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर सुराग जुटाने का प्रयास किया अब मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छानबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें