फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक ने महिला को अगवा कर किया बलात्कार

Wed, 01 Aug 2018 09:10 PM IST
भाषा, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे के वन क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने 25 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे बलात्कार किया। यह घटना मंगलवार तड़के हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ठाणे जिले के कल्याण के निकट रायते गांव की रहने वाली महिला और कल्याण के निकट नेवली के रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी मुकेश एक-दूसरे को जानते थे।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात महिला उल्हासनगर के एक आभूषण की दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने ऑटो से वहां आया और उसने महिला को पार्टी देने की पेशकश करते हुए उसे एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया, “होटल पहुंचने के बाद पीड़िता ने कुछ भी खाने-पीने से इनकार कर दिया और उसे कहा कि वह परेशान नहीं करे। इस पर व्यक्ति ने पूछा कि क्या वह उसके साथ शिरडी चलेगी। महिला ने वहां जाने से इनकार कर दिया।’’ 

इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। लेकिन वह उसके घर ले जाने की बजाय उसे एक जंगली इलाके की तरफ ले गया और उस पर यौन हमला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद मुकेश उसे जिले के सापेगांव ले गया और वहां उसे जबरन गाड़ी से उतार दिया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी से इस बारे में बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।’’ 

महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें