फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में विदेशियों पर हमले जारी, जानें मनीष खारी की मौत के पीछे का सच

Wed, 29 Mar 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक और नाईजीरियाई पर हमले की घटना सामने आई है। इस बार यहां एक नाईजीरियाई लड़की को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि ग्रेनो के नॉलेज पार्क के पास लड़की के साथ बदसलूकी की गई। दरअसल, ग्रेनो की एनएसजी सोसायटी में रहने वाले मनीष खारी की मौत के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नाराज लोगों ने ग्रेनो के मॉल अंसल प्लाजा और फिर परीचौक में नाईजीरियाई लोगों को अपना निशाना बनाया। इस पूरी मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाईजीरियाई नागर‌िक को भीड़ ने बुरी तरह पीटा और उनपर कुर्सी, टेबल व रॉड से भी हमला किया।
विज्ञापन

3 of 6
ये सब सोमवार शाम 7 बजे हुआ जिसके बाद एसएसपी वहां मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ ने फिर मौका पाकर बाइक से आ रहे एक और नाईजीरियाई पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करके हालात काबू में करने पड़े।

4 of 6
दरअसल, मारे गए मनीष खारी की मौत को कत्ल से जोड़कर देखा जा रहा है। मनीष की मौत उसके 21वें जन्मदिन के दिन हुई है। मनीष की मौत अब एक मर्डर मिस्ट्री बन गई है। उसके पिता किरनपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। वारदात की शाम मनीष अपने घर से निकला, लेकिन वपास नहीं आया। परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। किसी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले पांच नाईजीरियाई के यहां गया था। परिजनों ने नाईजीरियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
जिसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद दो नाईजीरियों को उठाकर ले गई। लेकिन अगले दिन मनीष अपने घर वापस लौट गया। उसकी हालत कुछ ठीक नहीं थी। थोड़ी देर बाद मनीष खून की उल्टियां करने लगा। परिजन अफरा-तफरी में उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बताया गया कि मनीष को ड्रग्स की ओवर डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष को तुरंत दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मनीष की मौत के बाद से ही लोगों में गुस्सा भरने लगा। पुलिस ने पांचों नाईजीरियों को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद unhe छोड़ दिया गया। इस बात से नाराज लोगों ने अंसल मॉल के पास कुछ नाईजीरियाईओं को घेरा और उनपर हमला कर दिया। मनीष की मौत एक मिस्ट्री बन गई है, लेकिन विदेशियों पर हो रहे ये हमले सुषमा स्वराज तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें