फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बटालियन के एएसआई ने की तीन लोगों की हत्या, पकड़े जाने पर सामने आया ऐसा सच सभी चौंके

Wed, 17 Jan 2018 08:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आईआरबी के एएसआई ने तीन लोगों को गोली से उड़ा दिया। जांच में ऐसी वजह सामने आई कि सभी चौंक गए। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन


वारदात पुणे के दौंद इलाके में हुई। भारतीय रिजर्व बटालियन के सहायक उप निरीक्षक ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वह राज्य रिजर्व पुलिस बल में तैनात था।

पुलिस ने आरोपी संजय बलिराम शिंदे को बाद में शिरुर जिले के सूपा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध बलिराम शिंदे ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को अपने घर में बंद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारा गया एक व्यक्ति  आरोपी का करीबी रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि शिंदे ने दौंद के दो इलाकों नगर मोरी और बोरावाके नगर में फायरिंग की, जिसमें तीन लोग मारे गए। 

एसपी संदीप पाखले के मुताबिक हमले के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक शिंदे कोल्हापुर बटालियन में तैनात था। वहां जगह न होने के कारण कुछ आईआरबी कंपनी को दौंद में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें