यूपी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं, और फिर फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी भी दी। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। कोचिंग पढ़ने जा रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने रास्ते में रोककर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना के बाद घर वाले सदमें आ गए।
कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 14 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित ईट भट्ठा मोड़ के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान पट्टीदारी का युवक जो रिश्ते में चाचा लगाता हैं, छात्रा को आवाज देकर खडंजे की तरफ बुलाया।
आरोप हैं कि युवक जबरन छात्रा को खींच कर पोखरे के पास उठा ले गया और उसके पास दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसी हालत में छात्रा की फोटो खींच लीं। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो फोटो वायरल कर देगा।