फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को दूसरे छात्र के कमरे में जाते देखा था, फिर किया ऐसा कांड पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 25 Oct 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करवाचौथ पर अपनी प्रेमिका को शोध छात्र के कमरे में जाते देख लिया था, तब ही प्रेमी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए प्रेमी ने क्या किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है, विश्वविद्यालय के शोध छात्र उपेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस ने सुपारी देने वाले छात्र को एक अपराधी के साथ गिरफ्तार किया है। सुपारी लेकर कत्ल करने वाले बदमाश रामबाबू कुशवाहा को कैंट पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात ही मुठभेड़ में गिरफ्तर कर लिया था। 

पढ़ें:- बसपा नेता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया तमंचा भी बरामद कर लिया था। पुलिस छानबीन में साफ हो गया कि आरोपी युवक ने प्रेमिका की बेवफाई की वजह से भारी बौखलाहट में शोध छात्र उपेंद्र का कत्ल कराया था। 
विज्ञापन


उसने करवाचौथ पर अपनी प्रेमिका को शोध छात्र के कमरे में जाते देखा तो उसी रोज सुपारी किलर से उसकी हत्या कराने की ठान ली। विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के शोध छात्र उपेंद्र यादव को आठ अक्तूबर की देर रात म्योराबाद में लॉज के गेट पर गोली मारी गई थी, जब वह बाहर खड़ी बाइक अंदर कर रहा था। 

मृतक छात्र उपेंद्र
कनपटी पर गोली धंसने से गंभीर घायल उपेंद्र को लखनऊ में केजीएमयू ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि बांदा जनपद में कोतवाली इलाके के जेल रोड पर रहने वाले आनंद मिश्रा ने उपेंद्र का कत्ल कराया है। 

उसने बांदा जिले के ही अपराधी रामबाबू कुशवाहा को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। रविवार को कैंट पुलिस के साथ स्वाट टीम प्रभारी जीतेंद्र पाल सिंह ने नैनी में बाइक पर जा रहे आनंद को पकड़ा तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। 

पढ़ें:- बीजेपी नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, बेटे ने बताया आंखों देखा हाल

साथ ही उसने बताया कि शूटर रामबाबू बाकी 50 हजार रुपये लेने के लिए रात में नेहरू पार्क के पास आने वाला है। पुलिस ने वहां रात बाइक सवार दो बदमाशों को घेरा तो एक बदमाश गोलियां चलाते हुए भाग गया जबकि पुलिस की फायरिंग में दूसरा बदमाश रामबाबू घायल होकर गिर गया। 

पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास उपेंद्र के कत्ल में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा मिला। बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई। फिर स्वाट टीम और पुलिस ने आनंद को सुपारी किलर रामबाबू से मिलाने वाले अपराधी बांदा में जेल रोड केवटरा चौराहा निवासी कमल किशोर गुप्ता उर्फ बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सुपारी देकर उपेंद्र का कत्ल कराने वाले आनंद मिश्रा के पिता सब इंस्पेक्टर एसपी मिश्रा दो महीने पहले ही नैनी थाने से रिटायर हुए हैं। आनंद की पूर्व प्रेमिका का पिता भी पुलिस विभाग में है। 

वह हमीरपुर जनपद की रहने वाली है। दोनों यहां एक ही कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। एमबीए कर चुके आनंद ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था। मगर वह पढ़ाई के सिलसिले में कानपुर गया तो उससे संपर्क टूट गया, क्योंकि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। 

सात महीने पहले वह कानपुर से लौटकर नैनी में किराए पर रहकर तैयारी करने आया तो प्रेमिका से संपर्क किया। मगर वह उससे मिलने से कतराने लगी। पता चला कि उसका ताल्लुक शोध छात्र उपेंद्र से हो गया है तो वह तनाव में डूब गया। 

उसने बांदा के रामबाबू को कत्ल की सुपारी दे दी। उसने बदमाश को उपेंद्र की पहचान कराई। कमरा भी दिखाया। यही नहीं, उसने करवाचौथ को प्रेमिका का पीछा किया तो उसे उपेंद्र के कमरे में जाते देखा। बस उसी शाम वह उपेंद्र की हत्या के लिए शूटर के साथ उसके लॉज के पास टहलने लगा। रात में मौका मिला तो रामबाबू ने उपेंद्र की कनपटी में गोली मार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें