मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में सह-अभियुक्त ड्राइवर श्यामवर राय को इस मामले में सरकारी गवाह बनाया गया है सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच कर रही मुंबई सीबीआई ने विषेश अदालत को यह जानकारी दी है। अदालत ने इसे मंजूर करते हुए श्यामवर राय को माफी भी दे दी है।
इस मामले में गिरफ्तार राय शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर था। शीना बोरा हत्याकांड में उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी के साथ सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी और बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई श्यामवर राय ने सीबीआई के सामने ही इस मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी।