फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की करने जा रही ही थी आत्महत्या, फेसबुक ने किया असम पुलिस को फोन और बच गई जान

Fri, 27 Jul 2018 01:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

असम में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या करने का फैसला किया। लेकिन वह ऐसा कुछ कर पाती इससे पहले ही फेसबुक ने उसकी जान बचा ली। दरअसल  उसने ये खतरनाक कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया था। उसने लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। अमेरिका स्थित फेसबुक के मुख्यालय को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने असम पुलिस को इस बात की सूचना दी। घटना के बारे में पता चलते ही असम पुलिस ने फेसबुक द्वारा दी गई टिप से लड़की की लोकेशन पता की और उसे बचा लिया। मामला 23 जुलाई का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


लड़की की जान बचाने के बाद असम पुलिस की तरफ से एक ट्वीट किया गया। ट्वीट में पुलिस ने कहा कि 'हमें फेसबुक से सूचना मिली थी कि पिछली रात एक नाबालिग लड़की ने अपना स्टेटस अपडेट किया था कि 'आज मैं आत्महत्या करने जा रही हूं' लड़की की पहचान 30 मिनट में कर ली गई और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उसकी और उसके परिवार की काउंसलिंग की गई है। लड़की अब सुरक्षित है और अपने माता पिता की देखरेख में है।'
 

मामले पर पुलिस ने कहा कि उन्हें लड़की के घर इस तरह से पहुंचना था कि वह कोई गलत कदम न उठा ले। इसके लिए पुलिस वाले उसके घर सादी वर्दी में गए। गौरतलब है कि हाल ही में असम पुलिस ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के बारे में भी एक ट्वीट किया है। उसमें उन्होंने लिखा है, 'किसी तारीफ और छेड़खानी के बीच के अंतर को समझो। आजकल अनावश्यक ध्यान देने की आदत खूब चल रही है।' पुलिस के इस ट्वीट को लोगों ने खूब सराहा और री ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें