फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में कर रही थी चोरी, पकड़े जाने पर यात्रियों ने काट दिए बाल

Wed, 11 Jan 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी करने के आरोप में 17 साल की लड़की की पिटाई के बाद उसके बाल भी काट दिए गए। लड़की को चोरी करने की सजा ट्रेन के एसी-3 टायर डिब्बे में सफर कर रहे यात्रियों ने दी हैं।  घटना फिरोजाबाद और टुंडला के बीच हुई है, जब ट्रेन आगरा की ओर जा रही थी। बुरी तरह पीटने की वजह उसे कई गंभीर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक लड़की के पिता पेशे से लेबर है, जिन्होंने बताया कि दिमाग में ट्यूमर होने की वजह से उसकी बेटी मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। लड़की के पिता द्वारा दिखाए गए बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक लड़की की उम्र 17 साल 10 महीने है, लेकिन पुलिस ने अभद्र व्यवहार करते हुए शिकायत में उसकी उम्र 19 साल दर्ज की। पिता ने बताया कि उसकी बेटी का काफी लंबे समय से इलाज चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़की और यात्रियों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि लड़की के खिलाफ चोरी के आरोप में शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं कानून को अपने हाथ में लेने के चलते छह यात्रियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यात्रियों के खिलाफ धारा 332, 352, 353 (शोषण) और 507 ( आपराधिक ) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद टीटीई ने बताया कि यात्री काफी गुस्से में थे। उन्होंने मुझे गरीब लड़की का जानकार बोला और मेरे साथ बदतमीजी भी की। इतना ही नहीं लड़की के बाल काट दिए गए और उसके साथ मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें