फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ लड़ाई के बाद व्यक्ति ने दो बेटों की हत्या कर किया खुदकुशी का प्रयास

Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
भाषा, वडोदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन में विवाद से परेशान 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों की एक कुएं में फेंक कर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर राकेश भारवाद ने बताया कि यह घटना सोमवार को पड़ोस के पंचमहल जिले में भटचोपदा गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि भौमिक पागी ने कीटनाशक खा लिया और उसे गोधरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भारवाद ने बताया कि अस्पताल से एक बार छुट्टी मिल जाने के बाद उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भारवाद ने बताया कि अपनी पत्नी (28) के साथ तीखी बहस के बाद पागी ने कथित तौर पर अपने दो बेटों को गांव के नजदीक स्थित कुएं में फेंक दिया। पति को अपनी पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध रखने का संदेह था। बच्चों की उम्र क्रमश: चार साल और सात साल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाद में कुएं से बच्चों का शव बाहर निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें