उत्तर प्रदेश के रामपुर में 10 साल की मासूम का गैंगरेप कर हत्या कर दी गई है। हैरान करने वाली बात है कि इस घिनौने अपराध का मुख्य आरोपी रेप के मामले में सजा काट कर बाहर आया है। जेल से सीख लेने की बजाय उसने फिर से बर्बर अपराध को अंजाम दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आरोपी सलीम आलियास उर्फ छोटू ने इससे पहले 2012 में एक मासूम का रेप किया था, जिसके आरोप में उसने 4 साल की जेल भी काटी। आरोप है कि इस रेपकांड में सलीम का चचेरा भाई और पिता भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पिता ने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की है और इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सलीम और उसका भाई अभी भी फरार है। दोनों के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट और आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी क्लास में पढ़ती थी मासूम
बच्ची के साथ बलात्कार
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मासूम दूसरी क्लास में पढ़ती थी और वह रविवार शाम घर से नोटबुक लेने के लिए मार्केट गई थी। पुलिस अफसर लक्ष्मी शंकर का कहना है, 'बच्ची की मां ने खुद सलीम, पिता और उसके भाई को लाश को प्लास्टिक के बैग में लपेटते हुए देखा था।' मामले की खबर जब इलाके में फैली तो लोगों ने सलीम के पिता को लड़की की लाश के साथ खून से लथपथ कोट में देखा।
आरोपी के पिता ने पिछली पीड़िता के आगे रखी शर्त
बरेली में जिस पीड़िता का सलीम ने रेप किया था वह फिलहाल 33 हफ्तों से गर्भवती है और कोर्ट के आदेश के बाद वह गर्भपात नहीं कर सकती है। सलीम के पिता ने गर्भवती से बेटे की शादी के लिए शर्त रखी थी कि अगर यह साबित हो गया कि बच्चा सलीम का है तो वह शादी करवाने को राजी है।
इस पर पीड़िता ने कहा कि वह न तो शादी करना चाहती है और न ही इस बच्चे को दुनिया में लाना चाहती है।