वो 6 साल की थी जब उसकी मां गुजर गई। सिर से ममता का साया तो उठा ही, वो इतनी असुरक्षित भी हो गई कि अपने ही घर में महफूज न रह सकी। पिता ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा।
बाप की दरिंदगी की ये कहानी बयां की है उसी की बेटी ने। इंसानियत और बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला यूपी के शाहजहांपुर का है।
शाहजहांपुर के कलान में 14 वर्षीय किशोरी ने जब पुलिस के सामने पिता के कुकर्मों की कहानी बयां की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने शुक्रवार को कोर्ट में पिता के खिलाफ बयान दिए थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी से रेप की पुष्टि हुई।