फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक मदद की मांगता रहा भीख, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 02 Feb 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलूरू में एक 18 साल का युवक खून से लथपथ रोड पर तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। चौंका देने वाली बात है कि वहां से गुजर रहे लोग उसकी वीडियो और तस्वीरें खींचते रहे। दिल को दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल हा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा रहा कि तड़पता युवक मदद की गुहार लगाता रहाा, लेकिन उसे 25 मिनट तक अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। इस बीच एक शख्स ने उसे पानी पिलाया और काफी मश्कत के बाद हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने की वजह से उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई बोला, मदद मिलती तो जिंदा होता उसका भाई

- फोटो : tv9
घटना बेंगलूरू से करीब 380 किलोमीटर दूर की है, जब साइकिल से जा रहे अली को टक्कर लगी, जिसके बाद बस उसके ऊपर से चली गई। पीटिआई की खबर के मुताबिक अली ने भाई ने पूरी घटना का दर्द बयां किया।

उसने बताया कि लोग मौक पर वीडियो बनाते रहे, पर किसी ने मदद करने की नहीं सोची। अगर मेरे भाई को समय पर हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया होता तो वो बच सकता था। एक चश्मदीद ने बताया कि वह बुरी तरह जख्मी हो गयाा था, जिसकी वजह से समझ नहीं आ रहा था कि उसकी मदद कैसे की जाए।
विज्ञापन

ऐसी वारदातों से कई बार शर्मसार हुआ बेंगलूरू

बता दें कि बेंगलूरू में लोगों के तमाशाबीन बनने का यह पहला मामला नहीं है। सिर्फ तीन दिन पहले एक पुलिस ऑफिसर की जीप बस से टकरा गई थी। वह ऑफिसर भी दर्द से कराहता रहा और लोग उसकी तस्वीरें खींचते रहे।

इससे पहले भी बेंगलूरू इसी तरह से शर्मसार हो चुका है। जब एक बाइक चालक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। वो चालक भी मदद के लिए लोगों की ओर देखता रहा, लेकिन लोग हर बार की तरह तमाशाबीन बनने में मशगुल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें