फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी से लापता थी युवती, प्रेमी के कमरे से ऐसे हाल में मिली हर किसी के उड़े होश

Sun, 07 Jan 2018 11:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवती अपने प्रेमी के घर में ऐसे हाल में मिली, जिसने भी देखा वह हैरान हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना दतिया की है। दारूगर की पुलिया के पास रहने वाली युवती का शव शनिवार की रात मंगल ढाबे के पीछे किराए से रहने वाले उसके प्रेमी के कमरे में मिला। वह दो जनवरी से लापता थी और गुमशुदगी का मामला भी कोतवाली में दर्ज है। 

पढ़ें:- बुजुर्ग दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश, सामने आई ऐसी वजह हर किसी का खौल गया खून
विज्ञापन


शादीशुदा युवती के तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था। शुरूआती जांच में पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है।

दारूगर की पुलिया के पास रहने वाली एकता श्रीवास्तव (23) दो जनवरी की शाम करीब छह बजे बड़ी माता मंदिर जाने की कहकर घर से निकली थी, इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता की सूचना पर चार जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने राजघाट तिराहा पर रहने वाले अक्कन खां नाम के युवक पर उसे गायब करने का शक जताया था। शनिवार की शाम पुलिस युवती के पिता को लेकर मंगल ढाबा के पीछे रामकिशन सेन के मकान में किराए से रहने वाले अक्कन खां के कमरे पर पहुंची तो ताला लगा मिला। 

पढ़ें:- महिला ने दिया चौथी बेटी को जन्म, नाराज पति ने किया ऐसा कांड चौंक गई पुलिस

खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर एकता का शव पड़ा था। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। एकता की शादी 20 दिसंबर 2012 को बांदा के बबेरू तहसील में रहने वाले दीपक श्रीवास्तव से हुई थी। 20 अक्तूबर 2015 को उसने ससुराल वालों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें