फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम, किशोरी को चाकू मारकर की खुदकुशी

Sat, 16 Dec 2017 10:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानें पूरा मामला

घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। कोतवाली इलाके के एक गांव के रहने वाले युवक ने एकतरफा प्यार में पहले किशोरी को चाकू मारा फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- दुश्मन को फंसाने के लिए जेल में बनाया खतरनाक प्लान, अपने के साथ ही कर डाला घिनौना काम

पुलिस ने बताया कि किशोरी शनिवार सुबह 10.30 बजे चौराहे से समोसे खरीदकर अपने निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूरों को देने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के करमचंद ऊर्फ वाल्मीकि ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, तब तक आरोपी भाग गया। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीठ में चाकू के तीन वार होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पढ़ें:- शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने दी ऐसी खौफनाक सजा कि सब हुए हैरान

उधर, घटना के बाद करमचंद भागकर रेलवे लाइन पर पहुंच गया और सकरापार ढाले पर गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी पहचान हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने करमचंद ऊर्फ वाल्मीकि और उसके दो भाइयों अरविंद, धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और चाकू मारने का केस दर्ज किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें