फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने काटी छात्रा की चोटी, जमकर हुआ बवाल, सामने आई ये वजह

Thu, 14 Sep 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कटी चोटी दिखाती हुई छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका को ये नहीं पता था कि एक छात्रा की चोटी काटने पर इतना बवाल हो जाएगा। परिजनों ने छात्रा की पिटाई के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है। 
विज्ञापन


धनीपुर इलाके के गांव दारापुर के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्वच्छता पखवाड़े के नाम पर एक मासूम छात्रा के साथ मारपीट कर उसकी चोटी काट दी। इस मामले की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन विद्यालय पहुंचे और वहां कड़ा विरोध दर्ज कराया। 

प्रधानाध्यापिका का कहना है कि बच्ची बिना नहाये स्कूल आती थी। कई बार कहने के बाद भी उसके परिजनों ने उसके बाल नहीं कटवाए थे। उनमें जुएं पड़ गए थे। इसलिए उन्होंने इसके बाल काटे हैं। वहीं, बीएसए ने कहा है कि मामला गंभीर है और वह जांच कराने के बाद इस मामले में कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


धनीपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव दारापुर में मानसी नाम की मासूम छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है। उसके परिजनों का आरोप है कि बुधवार को जब बच्ची पढ़ने के लिए स्कूल गई तो उसे वहां की प्रधानाध्यापिका ने मारापीटा और उसकी चोटी काट दी। 
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका - फोटो : अमर उजाला
बाल कटने के बाद जब बच्ची रोते हुए स्कूल से वापस घर गई तो उसकी हालत देखकर परिजन भी विद्यालय पहुंच गए और इस पर तीखा विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि बच्ची रोजाना नहाकर विद्यालय जाती है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका आशा देवी का कहना था कि बच्ची अक्सर बिना नहाये विद्यालय आती थी और उसके सिर में जुएं पड़े हुए थे। 

कई बार उन्होंने खुद उसके परिजनों को बुलाकर यह समस्या बताई लेकिन उन्होंने इस पर कोई गौर नहीं किया। स्थिति यह हो गई कि कोई भी बच्चा उसके साथ खड़ा तक नहीं होता था। बच्ची काफी गंदे तरीके से आती थी। ऐसे में उन्होंने बच्ची को अपना समझ कर उसके बाल काटे है। उनका कहना है कि वैसे भी इस समय स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। 

मुझ पर इस मामले की शिकायत आई है। बच्ची की चोटी काटा जाना बिल्कुल गलत है। इस मामले की जांच बीईओ धनीपुर सतीश चंद्र शर्मा को सौंपी गई है। वह जांच के बाद मुझे रिपोर्ट देंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

धीरेंद्र कुमार, बीएसए 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें